अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस 35 लोग थे सवार …

0
IMG-20220807-WA0126
Spread the love

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस 35 लोग थे सवार, लगातार हो रही बारिश के कारण रेस की करने में हो रही दिक्कत

मसूरी से देहरादून जाते हुए हुसैनगंज आइटीबीपी गेट के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें ड्राइवर कंडक्टर के अलावा 35 लोग सवार थे बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है मौके पर पहुंची एसडीआरएफ मसूरी पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने घायलों को निकालकर 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है अभी तक मिली सूचना के अनुसार किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है वही एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को देहरादून रेफर कर दिया गया है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

घटनास्थल का वीडियो


वही मूसलाधार बारिश होने से घायलों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है और बमुश्किल घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस एसडीआरएफ मसूरी पुलिस अग्निशमन 108 की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


इस बारे में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और घायलों को निकाला जा रहा है उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है
वही जब बस चालक से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए और बस नियंत्रण से बाहर हो गई उन्होंने बस को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन ब्रेक ना लगने के कारण बस पहाड़ी से टकराकर पैरा फिट तोड़ते हुए नीचे जा गिरी l

यह भी पढ़ें -  क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।


वहीं उप जिला चिकित्सालय के डॉ अभिषेक ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर जाने की अनुमति दे दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page