केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा उधम सिंह नगर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी l

0
IMG-20221124-WA0099
Spread the love

काशीपुर /उत्तराखंड

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल केंद्र द्वारा 25 नवंबर तथा 26 नवंबर को एक चित्र प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन जनपद उधम सिंह नगर के ब्लॉक परिसर काशीपुर में किया जाना है जिसके तहत एक पूर्व प्रचार (प्रि पब्लिसिटी) कार्यक्रम जीजीआईसी काशीपुर में आयोजित किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जीजीआईसी गीता जैसवाल तथा विशिष्ट अतिथि आईसीडीएस विभाग से उर्मिला उपस्थित रही l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल केंद्र द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 10 की छात्रा किरण द्वितीय चंचल व तृतीय भावना रही l कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के भूपेंद्र सिंह नेगी कार्यक्रम प्रभारी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें -  भराड़ीसैंण को ऊर्जा-आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page