टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने किया सतपाल महाराज का सम्मान।

0
IMG-20210918-WA0002
Spread the love

न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित अनेक टूरऑपरेटरों एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज से भेंट कर इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश के अनेक टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज से भेंट कर न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए समय-समय पर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज का सम्मान भी किया।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

इस मौके पर टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े अभिषेक अहलूवालिया, अंकित कुमार, प्रतीक कंडवाल, दिनेश डोभाल, संदीप सहानी, दीपक भल्ला, चंद्रकांत शर्मा, सुनील जायसवाल, जगदीश चंदोला, टी. एस. भंडारी, विक्रम राणा, गगनदीप विष्ट, आशुतोष शर्मा, गिरीश भाटिया, विशेष जगूडी, संजय शर्मा एवं हरीश भाटिया अधिक वजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page