उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा का असर है पंजाब का परिवर्तन मदन कौशिक।

0
Spread the love

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा निकाल रही कांग्रेस को इसका तत्काल फल भी मिल गया और पंजाब में परिवर्तन हो गया।

उन्होंने कहा कि गुटबाजी और अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस झूठ और आडम्बर के भरोसे अधिक दिन तक जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का यही हाल है कांग्रेस में अलग अलग क्षत्रप परिवर्तन यात्रा में शरीक है और कांग्रेस के बिखराव को स्पस्ट तौर पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंह नगर के बाढ प्रभावित क्षेत्र खटीमा, सितारगंज, चकरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

यहाँ पर भी परिवर्तन यात्रा के जरिये जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की असलियत भी सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशो में गुटबाजी के कारण विकास कार्यो पर इसका असर देखने को मिलता रहा है और उतराखंड को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page