देहरादून में रह रहे धनोल्टी के युवाओं ने दिया अमेन्द्र को समर्थन।

0
IMG-20220126-WA0100
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609909
देहरादून 26 जनवरी 2022।
देहरादून में रह रहे धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट को अपना समर्थन दिया।

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के देहरादून में रह रहे दर्जनों युवाओं ने आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया।

अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए युवाओं ने कहा कि युवा होने के नाते हमें भी युवा प्रत्याशी चाहिए। इसलिए हमने अमेन्द्र बिष्ट को फोन करके बुलाया और उन्हें समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

उन्होंने कहा कि अमेन्द्र बिष्ट के साथ क्षेत्र का सारा यूथ खड़ा है। अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए युवाओं ने एकजुट होकर काम करने की बात कही। वहीं उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र का विकास सिर्फ और सिर्फ कर्नल कोठियाल और अमेन्द्र बिष्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  अभ्युदय 2026 में 57 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण का संदेश

उन्होंने कर्नल कोठियाल के काम और युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच की सराहना भी की।
वहीं इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि धनोल्टी के युवाओं का उन्हें लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा क्रांति के वाहक होते हैं और धनोल्टी के युवाओं में वही जुनून नजर आ रहा है। अमेन्द्र बिष्ट का कहना है कि उनकी लड़ाई विधायक बनने की नहीं है बल्कि वह क्षेत्र में अच्छे स्कूल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में उन्हें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों का भी समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page