विश्व प्रसिद्ध मां नंदा सुनंदा महोत्सव का आज हुआ आगाज, देखें किस वृक्ष से बनाई जाती है मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति

0
IMG_20210911_174841
Spread the love


कुमाऊँ में कुलदेवी के रूप में विख्यात माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव का आज विधिवत शुभारंभ हो गया है। हर वर्ष हर्षोल्लास से पूजी जाने वाली माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियों निर्माण के दल को कदली बृक्ष लाने के लिए रवाना किया। कल कदली वृक्ष को शोभायात्रा के साथ नंदादेवी मंदिर में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।


आपको बता दें कदली वृक्ष के तनों से ही मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाता है। राम सवेक सभा 119 वां उत्सव मनाया जा रहा है। 14 सितंबर की बह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोला जाएगा। 4 दिनों तक चलने वाले नन्दा देवी का 17 सितंबर को शोभायात्रा के साथ महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन बताया कि नंदा महोत्सव के दौरान प्रशासन द्वारा सेवा समिति का पूरा सहयोग करने के साथ ही कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने नगर वासियों को नन्दा देवी महोत्सव की बधाई देते हुए कोविड नियमों का पालन करने के साथ-साथ मां नंदा देवी के दर्शन करने की अपील की की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page