मुख्यमंत्री धामी के प्रतिनिधि के तौर पर दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद  जाएंगी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

0
IMG-20220909-WA0251
Spread the love

स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी(State S &T) मिनिस्टर्स कांन्क्लेव में करेंगी शिरकत

साइंस सिटी अहमदाबाद,गुजरात में 10 और 11 सितंबर को आयोजित होगा कांन्क्लेव

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 9 सितंबर 2022। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद,गुजरात में आयोजित स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी(State S &T) मिनिस्टर्स कांन्क्लेव में शिरकत करेंगी।यह आयोजन अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया की इस कांन्क्लेव में सभी राज्यों के मिनिस्टर्स प्रतिभाग करेंगे.उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार वक्त करते हुए कहा की माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उक्त कांन्क्लेव में समन्वय और प्रतिभाग किये जाने हेतु नामित किया है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा की उत्तराखंड ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किस प्रकार से कार्य किया है उसे रखा जाएगा और साथ ही हमें केंद्र सरकार से किन-किन चीजों की आवश्यकता है उसकी मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

उन्होंने कहा की निश्चित रूप से यह कांन्क्लेव उत्तराखंड की साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए सार्थक सिद्ध होगा.आपको बता दें की यह दो दिवसीय कांन्क्लेव 10 और 11 सितम्बर को अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page