विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने अमित शाह से मिलकर कोटद्वार को जिला बनाने जानेकी की पेशकश..

0
IMG-20220504-WA0276
Spread the love

नई दिल्ली 4 मई|

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री से उत्तराखंड एवं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास के संबंध में अहम मुद्दों पर बातचीत की| वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष कोटद्वार को जिला बनाए जाने की पेशकश भी की|

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।


बुधवार को दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने केंद्रीय गृहमंत्री को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया| वहीं गृह मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी साथ ही राज्य में विधानसभा सत्र के संचालन से संबंधित गतिविधियों पर भी चर्चा की| इस दौरान दोनों के ही बीच राज्य की प्रगति एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर अनेकों विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखी| मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को सभी बातों के लिए आश्वस्त किया|

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page