विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं।

0
IMG-20221022-WA0041
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 22 अक्टूबर 2022।धनतेरस पर्व पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण एवं कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आव्हान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए घर के आंगन और दहलीज को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए ऐपण कला का प्रयोग जरूर करें।

यह भी पढ़ें -  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है। इसी कारण उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है।

यह भी पढ़ें -  सूचना का अधिकार जन सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन का मजबूत आधार- मुख्यमंत्री।

इस लोककला का जीवित रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए| विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने पूरे आवास पर गेरू (लाल मिट्टी) से जगह लीपकर उस पर चावल के आटे में पानी मिलाकर सफेद लकीरें डाली एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी।

उन्होंने कहा कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है, इसलिए इस दीपावली को स्वदेशी सामानों की खरीद कर आत्मनिर्भर भारत को मज़बूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page