जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश के लिए शहीद हुआ कोटद्वार का लाल..

0
1200-675-20334201-thumbnail-16x9-hg
Spread the love


कोटद्वार/उत्तराखंड।

जम्मू कश्मीर के राजौरी-पुंछ इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर में आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन में कोटद्वार का लाल गौतम शहीद हो गया।आतंकवादियों ने गश्त पर निकले जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें कोटद्वार के शिवपुर निवासी 28 वर्षीय सैनिक गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की विभिन्न जातियों को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री से भेंट।

गौतम बीते शनिवार को ही कोटद्वार से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी में वापस गये थे और अगले साल 11 मार्च को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार ने रोते हुए बताया कि बृहस्पतिवार रात को 12 बजे भाई की यूनिट से फोन आया कि वे शहीद हो गये। तब से शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को अविलंब रुकवाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम वर्ष 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्म्ड रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद के बड़े भाई राहुल ने बताया कि दो साल पूर्व हुई पिता की मौत का गम अभी हल्का भी नहीं हुआ था कि भाई के जाने से अब पूरा परिवार टूट गया है। बताया कि गौतम की रायवाला से सगाई हुई थी और इन दिनों उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को ही गौतम छुट्टी से अपनी ड्यूटी में वापस लौटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page