ईडी द्वारा सोनिया गांधी की हो रही जांच को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने किया सत्याग्रह ।

0
IMG-20220726-WA0281
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 26 जुलाई 2022।
केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के जरिये कांग्रेस नेताओं के लगातार किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने सत्याग्रह किया।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून के घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब को माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस ने अपना सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें -  श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखें - प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु
प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,कांग्रेस

कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस मामले में पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है, उसको दोबारा से खोला जा रहा है। एक महिला जो 75 साल से ऊपर आयु की है पूरा सहयोग करने को तैयार जानबूझकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसके खिलाफ हम सब सत्याग्रह कर रहे है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने के लिए ईडी का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन विपक्ष दबने वाला नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page