राजीव महर्षि ने खड़गे को दी बधाई, कहा – पार्टी में होगा नई ऊर्जा का संचार।

0
IMG-20220107-WA0087
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 19अक्टूबर 2022।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है।

महर्षि ने इसके साथ ही सोनिया गांधी का भी आभार व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष का निष्पक्ष चुनाव हुआ, यह देश में एक क्रांतिकारी परिवर्तन है।

दूसरी पार्टियों में जहां केवल मनोनयन की परिपाटी है, कांग्रेस ने उसके विपरीत अध्यक्ष पद का चुनाव करवा कर साहसिक कदम उठाते हुए दूसरी पार्टियों को आईना दिखाया है।

यह भी पढ़ें -  मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियाँ ऐतिहासिक: मंत्री गणेश जोशी।

महर्षि ने कहा कि यह साहस गांधी परिवार ही दिखा सकता है कि कोई भी पार्टी का नेता अध्यक्ष का चुनाव लड़े जबकि दूसरे किसी दल में यह व्यवस्था दूर – दूर तक नजर नहीं आती।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व तथा सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरेगी और देश के सामने मौजूद विभाजनकारी प्रवृत्ति तथा सांप्रदायिकता का डट कर मुकाबला किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के मगनपुर, किशनपुर क्षेत्र में एक नई शैक्षिक क्रांति की होने जा रही है शुरुआत ।

महर्षि ने भरोसा जताया कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करेगी बल्कि देश की राजनीति में बदलाव का नया अध्याय भी लिखेगी।
उन्होंने दोहराया कि आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी तथा भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता की आशाओं तथा अपेक्षाओं को कांग्रेस ही पूरा करने की स्थिति में है। इस कारण 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंक कर जनता की सेवा की नए सिरे से शुरुआत करेगी।
उन्होंने कहा कि खड़गे के नेतृत्व और सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी ने नई ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी मजबूती से आगे बढ़ने के लिए तैयार है और जल्द ही यह सब कुछ हमारे सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page