यात्रियों से खाने का ज्यादा पैसा लेने वालों पर सतपाल महाराज ने केस दर्ज करने का दिया आदेश।

0
IMG-20211019-WA0110
Spread the love

देहरादून 19 अक्टूबर । प्रदेश में भारी बारिश एवं आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

उन्होने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटलों व रेस्टोरेन्ट वालों द्वारा खाने के लिए अधिक धनराशि वसूलने पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को उनके विरूद्ध कार्यवाहीयात्रियों से खाने के लिए अधिक पैसे वसूलने वालों पर करें केस दर्ज के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  एम एच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना ~ ऋतु खण्डूडी।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा उनके संज्ञान में आया है कि भारी बारिश के चलते सड़कों के बंद होने के कारण केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रियों से 50 रूपये की खाने की थाली के बदले उनसे 500 की राशि वसूल रहे हैं।

श्री महाराज ने कहा कि इस तरह की लूट कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री मनुज गोयल से दूरभाष पर बात कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए चालान कटाने और केस दर्ज करने को कहा है। श्री महाराज ने कहा कि यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक सभी बाधित मार्गों को खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की हुई बैठक। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भूभाग वनाच्छादित होने से प्रदेश में इको टूरिज्म की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रशासन ने चारधाम यात्रा रूट पर सभी धर्मशालाओं को खुलवाने के साथ साथ यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी कर दी है।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

श्री महाराज ने आपदा प्रबंधन सचिव श्री एस. ए. मुरुगेशन से बातचीत कर सुंदरखाल, रामनगर में फंसे लोगों को तत्काल रेस्क्यू करने के भी आदेश दिए हैं।

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के साथ-साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page