नगर निगम ने बनाया पंचायत घर को कूड़ा घर, स्थानीय लोग ने किया विरोध।

0
Screenshot_20211126-130223_Video Player
Spread the love

रिपोर्टर – रोहित पंवार

कोटद्वार नगर निगम के गठन के 3 साल बाद भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पाई है ।इसी का नतीजा है कि जहां ट्रेचिंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ बन गया है वहीं अब नगर निगम पंचायत घरों को भी कूड़े के ढेर लगाने लगा है। आलम यह है कि नगर निगम की ओर से ग्रासनगंज स्थित पंचायत घर में कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन के भीतर पंचायत घर में डंप किया गया कूड़ा नहीं हटाया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.


वही नागरिकों का कहना है कि पंचायत घर में शादियां होती हैं । लोग सुबह शाम दशहरा मैदान में घूमने आते हैं । स्वास्थ्य लाभ की जगह हम लोग बीमारियां घर ले जाने लगे हैं। पंचायत घर के पास मैदान में खेल गतिविधियां भी होती रहती हैं। पंचायत घर के अंदर कूड़ा डंप करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।


वही नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने कहा कि ट्रेचिंग ग्राउंड में सड़क बन रही है ।इसलिए यह सैरीगेटेड कूड़ा यहां डंप किया जा रहा है ।जैसे ही वहां पर कार्य पूर्ण हो जाता है कूड़े को यहां से हटा दिया जाएग

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page