सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने आपदा पीड़ितों से मिलकर जाना उनका हाल।

0
IMG-20220825-WA0047
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 25 अगस्त 2022।
बीते दिनों देहरादून के मालदेवता में आई बाढ़ के बाद स्थानीय सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने प्रभावित गांवों में जाकर वहां के लोगों के हाल-चाल पूछा और संभावित मदद की बात कही।

संसद,माला राजलक्ष्मी शाह

इस आपदा में जहां कुछ लोगों के मरने की खबरें सामने आई है वही बाढ़ से पीड़ित 11 परिवार आज भी शिव जूनियर हाई स्कूल में जीवन बिताने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें -  केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

संसद ने सरखेत मालदेवता , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान का जायजा लिया और तमाम पीड़ितों से बात की।

आपदा के समय आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण सांसद आपदा के समय नहीं आ पाई।लेकिन जैसे ही देहरादून पहुँची वह सबसे पहले आपदा पीड़ितों से मिलने पहुचीं।देर से आने पर संसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को क्षेत्र की जनता का आक्रोश भी दिखाई दिया ।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

इस मौके पर सांसद ने कहां की क्षेत्र की जितनी भी समस्या होगी तत्काल प्रभाव से इसका निवारण किया जाएगा जबकि सांसद टिहरी के प्रतिनिधि विनोद खंडूरी लगातार पांच दिन से क्षेत्र की समस्याओं को देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया इस मौके पर उपाध्यक्ष बलवीर रावत अंकित रौथान राजेश राणा अनुज रावत राजेश रावत आदि कार्यकर्ता क्षेत्र में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page