प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी की हुई बैठक ।

0
IMG-20220426-WA0116
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 26 अप्रैल 2022।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

मीडिया कमेटी की बैठक मे उपस्थित प्रदेश प्रवक्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सम-सामयिक राजनैतिक विषयों के साथ पार्टी गाईड लाईन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया विभाग के निर्देशों के अनुरूप मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश मीडिया कमेटी के सदस्यों से रोस्टर प्रणाली अपनाते हुए आपसी सामंजस्य से मीडिया पैनलों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए उपस्थित रहने के सुझाव देते हुए पार्टी संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

बैठक में उपस्थित पार्टी प्रवक्ताओं ने मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूडी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढवाल मण्डल प्रभारी गरिमा माहरा दसौनी, कुमाऊं मण्डल प्रभारी दीपक बलूटिया, प्रवक्ता लखपत बुटोला, सूरत सिंह नेगी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, बसी जैदी, सुजाता पाॅल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page