सैन्यधाम निर्माण और शहीद सम्मान यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक।

0
IMG-20210928-WA0043
Spread the love

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण तथा शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण ने बताया की शहीद सम्मान यात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यात्रा को भव्य बनाने में कोई कसर छोड़ी नहीं जायेगी।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

डी०एम० देहरादून ने बताया की सैन्यधाम की जमीन से जुड़ी सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा की सैन्यधाम तथा शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

उन्होंने अधिकारियों को समय से सारी तैयारियां पूरी करने तथा यात्रा को भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर सैनिक कल्याण से प्रमुख सचिव एल फैनई, डी०एम० देहरादून आर राजेश कुमार, एस०डी ०एम०  मनीष कुमार, एम०डी० उपनल ब्रिग० पाहवा, उपनिदेशक कर्नल रावत  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page