महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी करोड़ो की सौगात

0
IMG-20210925-WA0249
Spread the love

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी करोड़ो की सौगात

77.44 लाख की लागत से निर्मित दो एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का भी किया लोकार्पण

सतपुली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में शनिवार को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर करोडों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। उन्होने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50 किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

श्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज, बृजमोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवान, क्षेत्र पंचायत दीपा देवी, प्रधान प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, विधानसभा प्रभारी दलबीर सिंह नेगी, परियोजना निदेशक सनातन, रमेश तिवारी एवं कैप्टन गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page