महाराज ने मुख्यमंत्री से एनटीपीसी टनल में हो रही ब्लास्टिंग को रुकवाने को कहा।

0
IMG-20230119-WA0010
Spread the love

अधिकारी अनावश्यक कमरे न घेरे, जिनकी आवश्यकता वही रुकें: महाराज

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
जोशीमठ 19 जनवरी 2023। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ पहुंचकर मकानों और होटलों में आयी दरारों व भू-धसाव का स्थलीय निरिक्षण कर जहां एक ओर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दिये जाने की बात कही वहीं उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर एनटीपीसी टनल में चल रही ब्लास्टिंग को पूरी तरह से रुकवाने के लिए कहा।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जोशीमठ पहुंचकर मकानों और होटलों में आयी दरारों व भू-धसाव का स्थलीय निरिक्षण कर जहां एक ओर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दिये जाने की बात कही वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि एनटीपीसी टनल में अभी भी लगातार ब्लास्टिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

महाराज ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर एनटीपीसी टनल में चल रही ब्लास्टिंग को पूरी तरह से रुकवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर प्रकार की ब्लास्टिंग रुकवाने के निर्देश दे दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ स्थित सिंहधार, नरसिंह मंदिर, गांधीनगर, जेपी कॉलोनी (मारवाड़ी) आदि स्थानों में भू-धसाव की जद में आए मकानों और भवनों के निरीक्षण करने के साथ साथ नगर पालिका और गुरुद्वारे में चल रहे राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित एक परिवार के कई-कई लोगों के एक ही कमरे में रहने को लेकर कहा कि जिन अधिकारियों की वहां पर जरूरत है, केवल वही जोशीमठ में रुकें ताकि भू-धसाव से प्रभावित ऐसे परिवारों को कमरे मिल सकें।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

महाराज ने कहा कि सरकार द्वारा 50-50 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। क्षति का आंकलन करने के बाद सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस आपदा से निपटने का सरकार हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से जोशीमठ को लेकर मीडिया में खबरें आ रही है उसे सुनकर पर्यटकों ने अधिकांश बुकिंग कैंसिल कर दी है। उन्होंने प्रोटोकॉल से आह्वान करते हुए कहा कि जोशीमठ को छोड़कर उत्तराखंड में सभी स्थान सुरक्षित हैं। सरकार औली में होने वाले विंटर गेम्स् को संपन्न कराने का भी प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

महाराज ने कहा कि आपदा का सरकार पूरा विश्लेषण कर रही है। एक और जहां राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूरा विश्वास दिलाया है कि वह प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज के साथ पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, ऋषि प्रसाद सती, कुलदीप वर्मा, गजेन्द्र रावत, दर्शन सिंह दानू, मनोज भण्डारी, वीरेन्द्र असवाल, महावीर रावत और पंकज डिमरी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page