लोकसभा चुनाव 2024 चंपावत उपचुनाव के तर्ज पर लड़ा जाएगा :महेंद्र भट्ट।

0
IMG-20220824-WA0244
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 24 अगस्त 2022।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन विस्तार से लेकर आगामी कार्यकर्मों का पूरा ब्यौरा मीडिया के समक्ष रखा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन में आगामी 15 सितंबर तक सभी पदों पर नियुक्ति हो जायेगाी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखकर नई टीम का चुनाव किया गया है। जिन विधानसभाओं में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है वहां लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत हासिल हो इसके लिए सांसदों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम में पार्टी हाईकमान ने क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। इसके अलावा अनुभव के साथ-साथ युवा और महिला दोनों वर्गों को भी तरजीह दी है। पहली दफा संगठन में सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की टीम में संगठनात्मक जिलों में महानगर व दून के पास सबसे ज्यादा आठ पद थे। इसके बाद नैनीताल में तीन और यूएसनगर के दो नेताओं के पास संगठन में जिम्मेदारी थी। वहीं अब, भट्ट की टीम में सभी जिलों के नेताओं का ख्याल रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पौड़ी, यूएसनगर और नैनीताल जिले को चार-चार पद दिए गए हैं, जबकि देहरादून जिला और महानगर को दो-दो पदों का प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। हरिद्वार के खाते में भी दो पद आए हैं। मंडल भी बराबर भाजपा की नई टीम में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से 14-14 पद बांटें गए हैं। एक तरह से पार्टी ने दोनों मंडलों को बराबर मान दिया है। वहीं ठाकुर-ब्राह्मण दोनों वर्गों को भी खुश कर दिया। दोनों वर्गों को बराबर नौ-नौ पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन में पांच पूर्व विधायकों को जगह देकर जहां अनुभव का समावेश किया गया है वहीं, महिलाओं का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाकर उन्हें छह पद दिए गए हैं। उम्र के लिहाज से बात करें तो संगठन में 95 फीसद पदाधिकारी 40 से 56 साल के बीच के हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट ने कहा संगठन में अनुभवी, कर्मठ, युवा, महिला और चुनावी प्रबंधन में माहिर कार्यकर्ताओं का समावेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

प्रदेश संगठन में पहली बार सभी जिलों को प्रतिनिधित्व भी मिला है। नई टीम पूरे जोश के साथ संगठन को मजबूती देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page