जिला हॉस्पिटल पौड़ी के कर्मचारियों का डांस वीडियो हुआ वायरलअस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान।

0
IMG_20210917_231915
Spread the love

महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित किए जा रहे पौड़ी जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का अस्पताल परिसर में डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही कर्मचारी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर जिला अस्पताल की जमकर किरकिरी भी हो रही है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद से कई तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। वही इस वायरल वीडियो का जिला अस्पताल के एमएस डॉ पीके जैन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान डांस करने वाले कर्मियों की पहचान कर वीडियो की जांच की जाएगी वीडियो के सही पाए जाने पर उनके खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच कर कार्रवाई करने की बात की जा रही है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page