हेलीकॉप्टर हादसे पर महाराज ने शोक जताया।

0
IMG-20221018-WA0155
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 18 अक्टूबर 2022। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ से वापस आ रहे हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केदारनाथ से वापस आ रहे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए इस हृदय विदारक हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने हादसे में मारे गए हेलीकॉप्टर के पायलट सहित सभी 7 लोगों के शवों को निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें -  बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को अविलंब रुकवाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

उन्होंने कहा कि यह हादसा तकनीकी खराबी, हवा में दबाव कम होने या जिस भी वजह से हुआ है इस बात की जांच की जाएगी। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे के क्या कारण रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में बीते एक साल में हलाला, बहुविवाह का एक भी केस नहीं,यूसीसीः समरसता और समानता का एक वर्ष।

महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page