चौबट्टाखाल तहसील मै नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल..

0
IMG-20210911-WA0262
Spread the love

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल तहसील मै नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. आरोपी को पौड़ी की खांड्यूसैंण जेल भेज दिया गया है. दरसल, चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव में बीती 24 अगस्त को मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. तबीयत खराब होने के बाद नाबालिग को परिजन चिकित्सक के पास ले गए थे. जहां नाबालिग के 7 माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और किशोरी ने गांव के रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया. वहीं, आरोपी ने नाबालिग को किसी को भी घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी l

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, लगातार तीसरी बार रचा इतिहास।

पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया था. जिसके बाद बीती 31 अगस्त को यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया. इस मामले में एसएसपी ने थलीसैंण थाना प्रभारी को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे. कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पौड़ी की खांड्यूसैंण जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page