राज्यपाल ने प्रकाश पर्व पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में टेका माथा।

0
IMG-20221108-WA0015
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 8 नवम्बर, 2022 ।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मत्था टेका और प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है। भलाई के मार्ग पर चलने के सिद्धांत, करुणा, न्याय और समानता की भावना को प्रदर्शित करने वाली उनकी शिक्षाएं सारी मानव जाति का मार्गदर्शन करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ के संदेश में उनकी सभी शिक्षाओं का सार है। उनकी पवित्र शिक्षाएं हम सब के लिए प्रेरणा देने वाली हैं। उनके संदेश ‘सब कुछ तेरा’ और ‘एकम’ पूरे संसार के लिए आज भी प्रासंगिक है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरित्र की चार विशेषताओं जिनमें साधारणता, करुणा, मासूमियत और नम्रता को इस प्रकाश पर्व के अवसर पर हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page