वित्त मंत्री ने उत्तराखंड को 1,304.36 करोड़ रुपये इनकम टैक्स का अंश प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार।

0
IMG-20220810-WA0074
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 10 अगस्त 2022।
उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 15वें वित्त के अनुरूप केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को 1,304.36 करोड़ रुपये इनकम टैक्स का अंश प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी
प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री

डॉ अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के लिए 1,16,665.75 करोड़ रुपये की टैक्स हस्तांतरण की दो किस्तें जारी की हैं। जिसमें उत्तराखण्ड को 1,304.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य इस धनराशि का समुचित लाभ उठाएगा।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

इस कदम से राज्यों को निश्चित रूप से अपने पूंजीगत और विकास हेतु व्यय प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page