प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक श्री केसी बोकाड़िया ने महाराज से की मुलाकात।फिल्म स्टूडियो तथा फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने का दिया आश्वासन।

0
IMG-20211014-WA0086
Spread the love

देहरादून।14 अक्टूबर। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक श्री केसी बोकाड़िया ने गुरूवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक श्री केसी बोकाड़िया ने गुरूवार
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उन्हें नवमी की बधाई देते हुए उन से अनुरोध किया कि वह उत्तराखंड की विभूतियों जैसे वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, जयानंद भारती, पं. नैन सिंह रावत आदि पर फिल्मों का निर्माण करें। श्री महाराज ने उनसे यह भी कहा कि कि वह यहां के प्राकृतिक दृश्यों और लोकेशन को आगामी फिल्मों में दर्शाने हेतु उत्तराखंड आयें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक श्री केसी बोकाड़िया ने कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज को आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से वह उनके सुझावों पर अमल करते हुए उत्तराखंड की विभूतियों पर आधारित फिल्मों का निर्माण करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तराखंड में फिल्म उद्योग विकास की चर्चा पर बोकाड़िया ने कहा कि वह देहरादून में फिल्म स्टूडियो तथा एक फिल्म इंस्टीट्यूट भी स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page