नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को ₹500 प्रतिदिन मानदेय वाली घोषणा को निश्चित रूप से लागू हो:प्रेमचंद अग्रवाल।

0
IMG-20220728-WA0278
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून. 28 जुलाई 2022।
विधानसभा स्थित कार्यालय में शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से विभागीय निदेशक नवनीत पांडे ने मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को ₹500 प्रतिदिन मानदेय वाली घोषणा को निश्चित रूप से लागू करने को कहा।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय निदेशक नवनीत पांडे को निर्देशित करते हुए कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश नगर क्षेत्रों में कावड़ यात्रा के सकुशल समापन के बाद साफ सफाई दुरुस्त की जाए। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने हरिद्वार और ऋषिकेश के मुख्य नगर आयुक्त से सीधी वार्ता भी की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर एमएनए हरिद्वार दयानंद सरस्वती ने बताया कि सफाई व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखते हुए सुबह शाम सफाई की जा रही है। जिस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में आने वाले गंगा घाटों को पूर्णतया स्वच्छ किया जाए।

यह भी पढ़ें -  नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मानसून सत्र के चलते डेंगू का खतरा भी बना हुआ है ऐसे में निकाय यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा ना पनपने दें। इसके लिए विभागीय निदेशक नवनीत पांडे को मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष रूप से टीम भेजकर घर-घर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें -  वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में ₹124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ।

कहा कि प्रतिदिन दवा छिड़काव किया जाए जिससे किसी भी प्रकार की महामारी न फैल सके। कहा कि साफ सफाई और दवा छिड़काव के कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाए।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने विभागीय निदेशक को कहा कि प्रदेश के निकालो में पर्यावरण मित्रों के प्रतिदिन 500 रुपए के मानदेय की घोषणा को सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page