भ्रष्टाचार पर ज्ञान देने वाली कांग्रेस अपने नेता पर मौन क्यो:चौहान।

0
IMG-20220829-WA0439
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 6 सितम्बर 2022। भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस को विधान सभा में उप नेता और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे कांग्रेस विधायक खनन माफियाओ से डील करते नजर आ रहे है। वह किस स्थान पर पर खनन करना है इसके लिए स्थान भी चिन्हित करते दिख रहे है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे हर मामले की जांच की मांग करने वाले कांग्रेस अब चुप हो गयी है।
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हर काल खंड की निष्पक्ष रुप से जांच करवा रहे है और इसके नतीजे भी सामने आ रहे है।
लेकिन विपक्ष अपने नुकसान को देखते हुए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

भर्ती गड़बड़ियों की जांच सरकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस उसमे श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस और वायरल वीडियो मे खनन की डील कर रहे विधायक को लेकर अब कांग्रेस की नैतिकता कहां है? कांग्रेस नैतिकता के आधार पर विधायक पर कार्यवाही करे और विधायक भी अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घपले घोटालो का रहा है और पहले भी कैमरे पर कांग्रेस के घोटाले पकड़ मे आ चुके है। भर्ती गड़बड़ियों मे तमाम तरह के झूठे आरोप प्रत्यपरोप के जरिए कांग्रेस मे खुद को नायक बताने वाले विधायक की असलियत इससे उजागर हो गयी है और वह कितनी सफाई से जनता की आंखो मे धूल झोंक रहे है यह साफ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसकी भी जांच की मांग करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page