कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन।

0
IMG-20220117-WA0071
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609909
देहरादून 17 जनवरी 2022।
उत्तराखंड राज्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त किए जाने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों का माहौल काफी गर्म हो गया है। इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल, बीते दिन सरिता आर्य ने टिकट के सवाल पर यह कहा था कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी। ऐसा ही कुछ आज भाजपा कार्यालय में देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

आपको बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। और इस बाबत कांग्रेस आलाकमान से टिकट हम भी मांग रही थी, क्योंकि सरिता पिछले 5 सालों से इस विधानसभा सीट से तैयारी कर रही हैं लेकिन कुछ महीने पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी के बाद सरिता आर्य के टिकट कटने की चर्चाएं जोरों शोरों पर थी। क्योंकि संजीव आर्य, ने साल 2017 में इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे ऐसे में अब जब संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो वह भी उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

जिससे नाराज होकर सरिता आर्य ने पहले भी कांग्रेस आलाकमान को इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट दिया जाए लेकिन स्थिति स्पष्ट ना होने के चलते सरिता आर्य ने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। हालांकि कुछ दिनों पहले भी सरिता आर्य ने भाजपा में शामिल होने का हिंट दे दिया था जिसके बाद से ही चर्चाएं थी कि कभी भी सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नही किया गया। जिसके चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
सरिता आर्य ,नेता बीजेपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page