कांग्रेसियों ने दी इंदिरा गांधी को उनके पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि।

0
IMG-20221031-WA0187
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 31 अक्टूबर 2022।

देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियो ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके योगदान को भी याद किया।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस मुख्यालय में पटेल और इंदिरा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

आपको बता दे की सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

वही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं. इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं।उनकी 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। तभी से कांग्रेस इस दिन को इंदिरा गाँधी का शहादत दिवस के रूप में मनाती है।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page