कांग्रेस ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया 137 वां स्थापना दिवस।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादूनः- 28 दिसम्बर 2021 उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का 137 वॉ स्थापना दिवस हर्षो उल्लास के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में मनाया गया।

इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ध्वजवंदन करते हुए कांग्रेस के इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है,:’’सर्व धर्म सम्भाव’’ एवं धर्म निरपेक्षता के सिद्वान्तों को आगे बढ़ाते हुए देश की एकता एवं अखण़्ड़ता को मजबूत करने के लिए हमेशा काम किया है।

।देश की आजादी के संघर्ष में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जब देश में ब्रिटिश हूकूमत द्वारा जनता पर अत्याचार किये जा रहे थे तब देश के कुछ चुनिन्दा लोगों ने आज ही के दिन ब्रिटिश हूकूमत के खिलाफ आन्दोलन चलाने के लिए बंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत पाठशाला में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें -  उद्यान विभाग इस वर्ष लोकपर्व हरेला पर प्रदेशभर में 9.50 लाख फलदार पौधों का करेगा वृक्षारोपण।

कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, अस्फाक उल्लाह खां जैसे अनेकानेक महापुरूशों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने कहा उन महापुरूषों के योगदान को भुलाया नही जा सकता है।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतांत्रिक समाजवाद के नारे के साथ देश को विकास के रास्ते में आगे बढ़ाने का काम किया है। आज कुछ लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे है उन लोगों को यह नही भूलना चाहिए जिस पार्टी ने इस देश को आजाद कराया और आजादी के बाद इस देश में विकास की नींव रखने काम किया उन सम्मानित नेताओं व स्वतंत्रता सेनानियों की आलोचना करने का काम कर रहे है। ऐसे तत्वों से हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए किये जाएं शीघ्रता से प्रयास-मुख्यमंत्री।

गणेश गोदियाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे है उन्हेें मुहतोड़ जबाब देने के लिए एकजुट होकर 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में बनानी है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लम्बा इतिहास रहा है आज हमें उन सिद्वानों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारा सामाजिक ताना बाना लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं कुछ लोग इस तानेबाने को बिगाड़कर देशकी एकता एवं अखण्डता को चोट पहुॅचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बावा साहेब भीमराव अम्बेदकर द्वारा बनाये गये संविधान की भावना को भी ठेस पहॅुचाई जा रही है।

  इस अवसर पर सेवादल ने वन्देमारम गीत के साथ उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को याद किया जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी थी।




इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह  बिष्ट , पूर्व विधायक जोत  सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक पृथ्वीपाल सिंह चौहान, मथुरा दत्त जोषी, डॉ0 आर0 पी0 रतूड़ी, गरिमा महरा दसौनी, राजेन्द्र भण्डारी, धीरेन्द्र प्रताप, संजय षर्मा, राजेष षर्मा, पी0 के0 अग्रवाल, प्रभुलाल बहुगुणा, अनिल रावत, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरिता आर्य, राजेष रस्तोगी, सरोजनी कैन्त्यूरा, अषोक वर्मा, अमरजीत सिंह राजेष चमोली, आषा मनोरमा डोबरिलया, दिवाकर चमोली, अष्विनी बहुगुणा, ललित भद्री, अरूण शर्मा, संगिता गुप्ता, सुरेन्द्र रांगड़, विशाल मौर्या, सुलेमान अली, मनमोहन शर्मा, बिरेन्द्र पोखरियाल, षोभाराम, शांति रावत, अभिनव थापर, सुमित्र ध्यानी, कोमल बोहरा, बीना जोशी, नन्दन घुघत्याल, संजय कद्दू, सावित्री थापा, उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page