श्रीनगरवासियों पर चढ़ तिरंगा का रंग, निकाली तिरंगा यात्रा।

0
IMG-20220810-WA0061
Spread the love

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया यात्रा का शुभारम्भ

कहा, ‘तिरंगा’हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक

तिरंगा यात्रा में शामिल हुये सैकड़ों स्कूली बच्चे और एसएसबी जवान

देहरादून, 10 अगस्त 2022।
आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारम्भ किया। जिसमें श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिये इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है। डॉ0 रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जायेगा, साथ ही देश-भर में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर से राम लीला मैदान तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

तिरंगा यात्रा में एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल डॉ0 प्रवीन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर अश्वनी रावत, मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, मंडल महामंत्री मानव सिंह बिष्ट, विनय घिल्डियाल, जितेन्द्र धिरवाण, बासुदेव कंडारी, प्रमिला भण्डारी, लक्ष्मी रावत, पंकज सती, सुधीर जोशी, आशीष उनियाल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व एसएसबी जवान शामिल हुये।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page