सीएम धामी ने धारचूला पहुंचकर नुकसानों का लिया जायजा।

0
IMG-20220911-WA0096
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
धारचूला 11 सितंबर 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के कोटिला क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही लोगों से मिलकर बादल फटने के बाद हुए नुकसान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों का हाल जानते हुए उनसे मुलाकात की और मौके पर तमाम अधिकारियों को तुरंत राहत बचाव के काम को तेजी से करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और सांसद अजय टम्टा और बीजेपी विधायक विशन सिंह चुफाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ धरातल पर भी नुकसान का जायजा लेते हुए लोगों को भरोसा दिलाया की सरकार हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ है और सरकार हर पीड़ित को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page