जोशीमठ नगर को भू धँसाव से खतरा।

0
IMG-20230102-WA0008
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 2 जनवरी 2023।
जोशीमठ नगर में लगातार हो रहे भू धँसाव के कारण नगर को खतरा हो रहा है।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र भँडारी ने कहा नगर में हो रहे भू धँसाव के सँबन्ध में सरकार को सूचित किया जा चुका है।सरकार यदि शीघ्र समुचित उपाय नहीं करती है तो नगर की स्थिति चिन्ताजनक हो गयी है।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

पत्रकार वार्ता में जोशीमठ नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेन्द्र पँवार का कहना है नगर में तहसील। प्रशासन के निर्देश पर पालिका द्वारा कराए गये सर्वेक्षण में 550 के लगभग भवन क्षतिग्रस्त हैं।घरों में दरारैं आ चुकी हैं।लगातार भू धँसाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म में 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया

वरिष्ट काँग्रेस नेता कमल रतूडी सरकार के रवैये से खासे नाराज दिखे उन्होंनै कहा सरकार के सँज्ञान में सब कुछ है लेकिन वो इस प्रकरण में ठोस कार्यवाही करनै से बच रही है।जिससे जनता को और नगर को भारी क्षति हो रही है।

जनप्रतिनिधि अतुल सती ने कहा कल ही उनकी मुलाकात सी एम पुष्कर सिंह धामी जी से हुई है।अब देखना ये है की सरकार इस सँबन्ध में क्या कार्यवाही करती है।नगर में हो रहे भू धँसाव के कारण नगरवासी खौफजदा हैं।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

यदि इसी तरह लगातार भू धँसाव और भू स्खलन होता रहा तो इस ऐतिहासिक नगर जोशीमठ के अस्तित्व को बचाना मुशकिल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page