मुख्यमंत्री तो मुख्य सेवक है,राजतन्त्र तो कांग्रेस में है:चौहान।

0
IMG-20220511-WA0065
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 24 मई 2022 ।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है और राजतन्त्र के ढरे पर चल रही है।

कांग्रेस के अहंकार और राजा जैसे शब्दों के उच्चारण पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक सीएम ने हर मंच और हर स्थल पर खुद को मुख्य सेवक कहा। सरकार और मुख्यमंत्री में लेस मात्र का भी अहंकार नहीं है और इसी के चलते भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है। जबकि कांग्रेस में परम्परागत एक परिवार से अध्यक्ष और कोई भी निर्णय परिवार के मुखिया का होता हैं।जिसको मानना आज्ञा पालन होता हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि।

पार्टी मे सभी पद औपचारिक होते हैं।जो किसी निर्णय में सहमति नहीं जताते उनकी स्तिथि जी23 जैसे होती हैं। राजतन्त्र के हिसाब से चल रही कांग्रेस में अब गिने चुने नेता ही रह गये है और जो है वह एक परिवार की परिक्रमा को जन सेवा मानते रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंतवाड़ी स्थित बाण्डासारी ग्राम पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया कथा का श्रवण।

कोंग्रेसियों का अहंकार सम्बन्धी बयान उनकी हताशा व निराशा का परिचायक है अपनी सभाओं में बहुत प्रयासों के बावजूद सैकड़े के अंक तक संख्या ना जुटा पाने से कोंग्रेस बेतुके बयान दे रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्याकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी मे हमेशा एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रान्त या देश का मुखिया हो सकता है। भाजपा में यही लोकतंत्र है जबकि कांग्रेस में परिवार आधारित राजतन्त्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page