मुख्यमंत्री ने किया पेयजल निगम के भवन निर्माण और जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग लेबोरेटरी निर्माण कार्यो का शिलान्यास।

0
IMG-20220720-WA0315
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 20 जुलाई 2022।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजधानी देहरादून के कमला नगर में उत्तराखंड पेयजल निगम के देहरादून कार्यालय भवन निर्माण और जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग लेबोरेटरी निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

बता दें कि 5 मंज़िला इमारत के इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 8 करोड़ है जिससे हर साल किराये के रूप में ख़र्च हो रहे क़रीब 15 लाख रुपयों की बचत होगी। साथ ही बता दें कि विभाग से संबंधित सभी काम एक ही छत के नीचे किए जा सकेंगे जिससे जनता को भी काफी सहूलियत मिलने वाली है ।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भवन निर्माण से अब किराया बचेगा साथ ही लैब बनने के कारण टेस्टिंग के क्षेत्र में लाभ होगा जिससे भविष्य में अब निगम के कामों में भी तेजी आएगी साथ ही जल्द ही तमाम वेतन विसंगतियों से जुड़े काम भी जल्दी हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page