केंद्रीय संचार ब्यूरो ने शुरू किया पूर्व प्रचार, 17–18 दिसंबर को हवालबाग में आयोजन।

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

अल्मोड़ा, दिनांक :16 दिसंबर 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नैनीताल केंद्र द्वारा रोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 17 एवं 18 दिसंबर 2025 को खंड विकास कार्यालय सभागार, हवालबाग (अल्मोड़ा) में आयोजित की जा रही दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं एवं व्याख्यान कार्यक्रम के लिए पूर्व प्रचार अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में खंड विकास कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्री सुंदर दरियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी हवालबाग श्रीमती विनीत सक्सेना, सहायक खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

पूर्व प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में आराध्या ने प्रथम, सौरभ कुमार ने द्वितीय तथा एक छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में कृष्ण सिंह, तरुण सिंह, कमल भट्ट, कमला तिवारी, मानसिक, आंवल, रोहिल कुमार, खुशबू, जय, साक्षी, नीतू, गरिमा एवं हर्ष ने पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देकर पुरस्कार अर्जित किए। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान।

प्रचार वाहन के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगाए गए तथा आमजन से 17 एवं 18 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई। इस दौरान विभाग से श्रीमती श्रद्धा गुरुरानी तिवारी, गोपेश सिंह बिष्ट, दीपक शर्मा, दीवान सिंह, कमलेश तिवारी, विजय सिंह साजवान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page