दिल्ली से घूमने में आए पर्यटकों की कार गिरी खाई मैं, दो की मौत एक घायल…

0
IMG-20210826-WA0094
Spread the love


उत्तराखंड / कोटद्वार / उत्तराखंड के पर्यटन स्थल लैंसडौन जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित हो कर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना 11:30 बजे देर रात की बताई जा रही है, सूचना मिलते ही मौके पर लैंसडौन पुलिस पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू कर तीन लोगों को खाई से बाहर निकाला जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

दुर्घटना स्थल

जानकारी के मुताबिक लैंसडौन पुलिस, एसडीआरफ और आर्मी के द्वारा रेस्क्यू कर रही टीम द्वारा आशंका जताई जा रही है सात सीटर गाड़ी होने के कारण कोई अन्य व्यक्ति अभी खाई में ना हो। जिस कारण रेस्क्यू को अभी जारी रखा गया है l लैंसडौन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर रात 11:30 बजे की करीब की है, दिल्ली न सेवन सीटर गाड़ी लैंसडौन के करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद गाड़ी में मृतक के जेब मे एक आधार कार्ड मिला जिसमें अनुज वत्स पुत्र महावीर वत्स छावडा स्टैंड मेन बाजार नजफगढ़ पश्चिमी दिल्ली मिला, घटना स्थल पर एक मोबाइल भी मिला, पुलिस आधार कार्ड के आधार पर अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल पर पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page