कैबिनेट मंत्री महाराज ने कैम्प कार्यालय पर की पूजा अर्चना।

0
IMG-20220426-WA0015
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 26 अप्रैल 2022। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना और हवन के बाद अपने कैंप कार्यालय की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रातः 11 बजे सुभाष रोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर पूजा अर्चना और हवन के बाद अपने कार्यलय की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी अभियानों को मिल रही नई गति

इस दौरान पंडित धर्मानंद मैठाणी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यकाल पर विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवा कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, लगातार तीसरी बार रचा इतिहास।

इस मौके पर कैंप कार्यालय पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page