ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक की जाएगी आहूत ।

0
IMG-20220611-WA0031
Spread the love

कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक 13 जून को|

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 11 जून 2022।उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधाई कार्यों की कार्यवाही हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक आहूत की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

उन्होंने कहा है कि बैठक के दौरान 14 जून से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान विधाई कार्यों के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी साथ ही पक्ष एवं विपक्ष से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

  बता दें कि कार्य मंत्रणा समिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, एवं खजान दास हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page