विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार के मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना।

0
IMG-20230218-WA0365
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
कोटद्वार 18 फरवरी 2023।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर पहुंची जहां उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न कीर्तन मंडली द्वारा हो रहे भजन कीर्तन में शामिल हुई।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा की परंपरा में शिव-पार्वती को सनातन दंपत्ति माना गया है, उनका दांपत्य आदर्श और अनुकरणीय है। उनके प्रबुद्ध संवाद को पौराणिक वांग्मय का आधार माना गया है। यह शिव-पार्वती के परस्पर सम्मान और समर्पण का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page