अग्निपथ योजना युवाओं के साथ और देश की सुरक्षा के साथ एक खिलवाड़:मानवेन्द्र सिंह।

0
IMG-20220626-WA0240
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 26 जून 2022।
राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अग्निपथ योजना में कई ख़ामियों को गिनाया है.बता दें कि मानवेन्द्र सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ और देश की सुरक्षा के साथ एक खिलवाड़ मात्र है वो इसलिए क्योंकि महज़ 4 साल की नौकरी के बाद युवाओं पर रिटायरमेंट का ठप्पा लग जायेगा।

यह भी पढ़ें -  डॉ (प्रो०) डी० सी० पसबोला "आयुष रत्न अवार्ड" से सम्मानित।

साथ ही कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेन्द्र ने ये भी कहा कि तीनों सेनाओं में करीब डेढ़ लाख और सभी सरकार और ग़ैर-सरकारी संस्थाओं में करीब 62 लाख रिक्त पद हैं उन रिक्त पदों को भरने का काम आख़िर सरकार क्यों नही कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page