75 साल की बुजर्ग महिला को गुलदार ने बनाया अपना शिकार, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल।

0
IMG-20211202-WA0025
Spread the love

रिपोर्टर – रोहित पवार

एंकर – दुगड्डा ब्लॉक के भैडगांव में एक 75 साल की बुजर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया जिसे पूरे क्षेत्र दहशत का माहौल बना हुआ है और लोगो का घरो से निकलना दुस्वार हो गया है।

बता दे। मामला दुगड्डा ब्लॉक के भैडगांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक एक बुर्जुग महिला जुवा गांव से सवारी न मिलने के कारण पैदल अपने पोते को देखने कोटद्वार के लिए निकली थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


काफी खोजबीन के बाद गांव की सड़क से दूर झाड़ियों के बीच बुर्जुग महिला का अदखाया शव मिला। महिला की शिनाख्त जयंती देवी ग्राम भैडगांव उम्र 75 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

वही ग्रामीणों का कहना है कि
कई बार स्थानीय प्रशासन को गुलदार को पकड़ने की इसकी सूचना दी लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोई संज्ञान नही लिया जिसका खामियाजा आज भुगतना पड़ा। मांग की है कि वन विभाग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दें। गुलदार को पकड़ने के लिए में पिंजरा लगाएं ।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

वहीं मौके पर तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर वन विभाग की टीम को भेज दिया गया है। ओर तहसीलदार ने खुद पहुँच कर घटना की पूरी जानकारी ली ओर कहा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाएगी साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page