आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से दिया इस्तीफा..

0
IMG-20210914-WA0463
Spread the love

आम आदमी पार्टी ने मिशन 2022 को लेकर संगठन में काफी फेरबदल किया है ।एक तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर को पार्टी ने अपने पद से मुक्त कर दिया है। वही पार्टी ने उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तीन कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की है।पार्टी ने गढ़वाल मंडल से अनन्त राम चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है तो कुमाऊँ मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय को बनाया है तो वही तराई क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह राठौर को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण: महाराज

वही चुनाव कंपेन के अध्यक्ष के रूप में दीपक बाली को जिम्मेदारी दी गई है तो बसंत कुमार को कैम्पेन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने घोषणा की की एस एस कलेर पार्टी के खटीमा से उम्मीदवार होंगे और पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध चुनाव में ताल ठोकेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page