कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विशेष हवन पूजन।

0
IMG-20220408-WA0055
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
हरिद्वार 8 अप्रैल 2022। उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशेष हवन पूजन किया गया।

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में संतो ने आहूति दी।

ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पेट मे रसौली की हुई सफल सर्जरी’ शुक्रवार नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में रेखा आर्या दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी है। विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ दिन पहले पेट मे रसौली से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी हो गई है। वही क्षेत्रीय जनता एवं उनके चाहने वालों की ओर से लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शुक्रवार को जूना अखाडे के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशिष्ट अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना की गई।

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सचिव महंत महेश पुरी ,कोठारी महाकाल गिरी ,अष्ट कौशल महंत सुरेशानंद सरस्वती थानापति रणधीर विधि थानापति गौतम गिरी राजेंद्र गिरी, महंत पशुपति गिरी थानापति हीरा भारती राजगिरी वशिष्ठ गिरी अमृत गिरी विजय गिरी तूफान गिरी, परमानंद गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page