आकांक्षी जिलों की केंद्र सरकार को विशेष चिंता: मदन कौशिक।

0
IMG-20220428-WA0081
Spread the love

राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया भाजपा ने क़ी शुरू।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 28 अप्रैल 2022 ।
केंद्र सरकार की आकांक्षी जिलों के विकास को लेकर किए ज़ारहे प्रयास अब मूर्त रूप ले रही है। आकांक्षी जिलों के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। उक्त वक्तव्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश मुख्यालय में वृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कही ।

मदन कौशिक अकांक्षी जिलों के बारे में मीडिया के सामने जानकारी दे रहे थे। उनका कहना है कि आकांक्षी जिलों के विकास में मीडिया की सहभागिता जरूरी है। हम क्या कर रहे हैं यह भी लोगों तक पहुंचे इन संदर्भों में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मदन कौशिक ने कहा कि हम आकांक्षी जिलों को विकास में श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं। आकांक्षी जिलों की दृष्टि से उत्तराखंड में 2 जिले चयनित किए गए हैं जिनमें ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिले के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

ऊधमसिंह नगर में जिले में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री का दो दिवसीय भ्रमण हो चुका है । इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पीयूष गोयल 3 दिन तक हरिद्वार में रहेंगे। केंद्र सरकार की अपेक्षा है आकांक्षी जिलों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इनकी विकास की नीतियां कैसे सुदृढ़ हो कि यह जनपद श्रेष्ठतम बने।

इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समाज के विभिन्न वर्गों से भी भेंट करेंगे। उनमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग, विशिष्ट जन तथा आम लोग शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे और इन सबसे परिचर्चा करेंगे कि इन जिलों को आगे बढ़ाने में क्या महत्वपूर्ण कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार, लगातार तीसरी बार रचा इतिहास।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत आकांक्षी जिलों के विकास को उत्तरोत्तर बढ़ाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड हर दृष्टि से समृद्धि बने इसके लिए केंद्र चिंतित है। दो मंत्रियों का आकांक्षी जिलों में भ्रमण इसी बात का प्रतीक है।

मदन कौशिक ने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य की स्थिति ओर सुदृढ़ हो, मातृशक्ति और मजबूत हो तथा प्रसूता महिलाओं को और सुविधा दी जाए। हर तरह से सामाजिक संरचना मजबूत की जाए यह केंद्र और प्रदेश की दोनों की आकांक्षा है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनहित का चिंतन करती रहती है। इसी अवसर पर उन्होंने राज्यसभा की सीट के बारे में भी मीडिया से चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की राज्यसभा की रिक्त सीट के संदर्भ में पैनल बनाया जा रहा है इसके लिए दो दिनों से बैठकर चल रही है। हम पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे और वहां से घोषणा होगी। केंद्रीय नेतृत्व इस संदर्भ में निर्णय लेगा कि किसे राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतरता के क्रम में राजनीति और समाज सेवा दोनों में जुटी रहती है इसी का प्रमाण है कि हम सब निरंतर विकास को गति देते हुए राजनीति को भी संचालित कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page