कनाडा में 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी लेंगी भाग।

0
IMG-20220818-WA0299
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 18 अगस्त 2022।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण कनाडा में आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 अगस्त की रात्रि को कनाडा के लिए उड़ान भरेंगी।

यह भी पढ़ें -  श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।

20 से 26 अगस्त तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन को आयोजन होना है, इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी भाग लेंगी| बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग।

इस सम्मेलन में सतत विकास, नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिलाओं से संबंधित मुद्दों, युवाओं और जलवायु परिवर्तन आदि के क्षेत्र में संसद की भूमिका पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page