जल्द ही मिलेगी कोटद्वार को केंद्रीय विद्यालय की सौगात, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने स्पीकर से किया वादा।

0
IMG-20220407-WA0076
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
दिल्ली 7 अप्रैल 2022।। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में वर्षों से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र भी सौंपा, जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मांग को पूरा करने का वादा किया|

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट किया| इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी| इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मांग की, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका वादा है कि शीघ्र ही कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मंजूरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

इस आश्वासन पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page