सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नायब सूबेदार प्रदीप सिंह रौथाण के निधन पर व्यक्त किया शोक।

0
IMG-20251102-WA0090
Spread the love

देहरादून, 2 नवम्बर 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून कालिदास मार्ग निवासी एवं वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में तैनात नायब सूबेदार (जेई) प्रदीप सिंह रौथाण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज कालिदास मार्ग स्थित उनके निजी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने नायब सूबेदार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. प्रदीप सिंह रौथाण ने सेना में रहते हुए देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। मंत्री जोशी ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें -  क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी।

गौरतलब है कि नायब सूबेदार (जेई) प्रदीप सिंह रौथाण (44 वर्ष) पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, दीपक कला, जयराम सेमवाल, अर्जुन नेगी, विक्रम रौथाण, विपिन रौथाण, पूर्णानंद डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page