सिगड्डी-कोटद्वार-रामनगर बस सेवा का स्पीकर ने किया शुभारंभ

0
IMG-20220630-WA0059
Spread the love

उत्तराखंड /कोटद्वार 30 जून|

कोरोना काल से बंद पड़ी सिगड्डी-कोटद्वार-रामनगर बस सेवा का गुरुवार से पुनः संचालन प्रारम्भ हो गया है, जिसका शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर किया|


बता दें की परिवहन विभाग की ओर से कोरोना काल से पहले तक रामनगर-सिगड्डी बस सेवा का संचालन किया जाता था, जो कोरोना काल से बंद हो गई है। सिगड्डी क्षेत्र में कुमाऊं मूल के कई परिवार रहते हैं। इस बस सेवा के चालू रहने से उन्हें अपने पैत्रिक गांवों तक पहुंचने में आसानी होती थी, लेकिन बस सेवा के बंद होने से उन्हें वर्तमान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बस सेवा प्रारंभ करने के लिए परिवहन मंत्री चंदनराम दास से वार्ता की थी l एवं व्यापक जनहित को देखते हुए इस बस सेवा को आरंभ किए जाने के लिए कहा था l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने आज सिगड्डी में हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया| इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक अपने स्थानीय विधायक का धन्यवाद करते हुए फूल माला से स्वागत किया|
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परिवहन मंत्री चंदन राम दास का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की| उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page